भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक लड़की को जब उसके प्रेमी ने शादी करने से इनकार किया तो उसने जहर खा लिया । गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन छह दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने लड़की को जज के सामने बयान दिलाया जिसमें उसने पूरी कहानी बताई।
इस लड़की के बयान के आधार पर राखी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है|आरोपी फरार है| उसकी तलाश की जा रही है |पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती इलाके की 20 वर्षीय लड़की स्थानीय निवासी राहुल कुमार के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में थी।
राहुल ने शादी का झांसा देकर युवती से नवा रायपुर में कई बार दुष्कर्म किया था |पर शादी करने से इनकार कर रहा था |
लड़की राहुल से शादी के लिए कहती रही, लेकिन राहुल टालता रहा। 3 जनवरी को राहुल ने लड़की को मिलने के लिए साइंस कॉलेज परिसर में बुलाया. वहां लड़की ने शादी का प्रस्ताव रखा तो राहुल ने इनकार कर दिया।
ऐसे में दोनों के बीच कहासुनी हुई उसके बाद वहां लड़की ने जहर खा लिया. जब उसकी हालत बिगड़ गई तो राहुल उसे अस्पताल ले गया। उसने लड़की के घरवालों को बुलाया और खुद वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

