भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग, बीजापुर में 1 जनवरी की शाम मुतवेन्डी गांव के निवासी दंपत्ति बामन और मासे के लिए एक काला दिन है |एक माँ अपनी 6 माह बेटी को स्तनपान करा रही थी तभी शाम के लगभग 4 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें मासे सोढ़ी की दुधमुही बेटी की मौत हो गई और उनकी पत्नी भी घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी गांव में सुरक्षा के साये में सड़क का निर्माण किया जा रहा है. एक जनवरी की शाम गांव में बन्दूक से चली गोली ने छह माह के मासूम बच्चे की जान ले ली।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कहा कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक मासूम की गोली लगकर मृत्यु हो गयी | पुलिस के इस बयान के विपरीत, नक्सलियों ने एक बयान जारी कर पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया |
जहां यह घटना हुई वह पूरा इलाका नक्सली प्रभाव वाला क्षेत्र है जहां कड़ी सुरक्षा के बीच विकास परियोजना तैयार की जा रही है. ऐसे में छह महीने के मासूम बच्चे की मौत के पुलिस और नक्सली दावों के पीछे की सच्चाई क्या है?
यह कहा नही जा सकता | मृत बच्ची के पिता का कहना है की अब मुझे तो कोई मुआवज़ा नहीं चाहिए लेकिन मुझे बदले में एक बेटी चाहिए |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

