चलती बस में ड्राईवर को आया हार्ट अटैक ,हो गई मौत , लेकिन जाते-जाते वह 60 लोगों की जान बचा गया............

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालासोर। उड़ीसा के बालासोर से एक बस चालक की सूझबूझ और कार्य के प्रति समर्पण की खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद हर कोई बस चालक की सराहना कर रहा है, दरअसल ओडिशा के बालासोर में चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, लेकिन वह जाते-जाते 60 लोगों की जान बचा गया। 


यह घटना बालासोर जिले के पातापुर चक के पास की है, जहां मंगलवार को बस चलाते वक्त चालक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, लेकिन मौत से पहले वह बस में सवार 60 यात्रियों की जिंदगी बचा गया। 

पुलिस के मुताबिक यह बस 60 पर्यटकों को लेकर पश्चिम बंगाल के बालेश्वर जिले के पंचलिंगेश्वर मंदिर जा रही थी।

इस बीच मंगलवार की सुबह बस चालक शेख अख्तर को हार्ट अटैक आ गया, शेख अख्तर को जैसे ही सीने में दर्द महसूस होने लगा तो उसने बिना वक्त गंवाए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सीट पर ही बेहोश गया।

चालक की हालत से घबराए यात्रियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यात्री अमित दास ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच पायी। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक शेख अख्तर की सूझबूझ और फर्ज के प्रति समर्पण के लिए सराहना की, वही जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों ने भी ड्राइवर के जज्बे की सराहना की।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg