भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। हम आपको बताना चाहेंगे कि यह घटना आज दोपहर महासमुंद जिले के बसना थाना जगदीशपुर ब्रिज में हुई।
जानकारी के मुताबिक वॉल्वो सी40 रिचार्ज एसयूवी राजधानी रायपुर निवासी सौरभ राठौड़ की है, जो अपने साथी प्रमोद शुक्ला, वरुण चुगानी और विनय दीवान के साथ रायपुर से सरसीवा जा रहे थे।
विडियो देखे -
इसी दौरान जब वह बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर के पास एक पुल को पार कर रहे थे तो उनकी कार अचानक रुक गई। इसके बाद जब सौरभ ने दोबारा कार स्टार्ट करने की कोशिश की तो पिछले हिस्से में आग लग गई|
कुछ ही देर में 65 लाख रुपये की कार पूरी तरह जल गई. सौभाग्य से, समय रहते सौरभ और उसके साथी कार से बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था| घटना की सूचना पाकर बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया|
बसना पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. जलती हुई कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |
गौरतलब हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों में पहले भी आग लगने की घटनाएं प्रकश में आ चुकी है। अग्निरोधी और धूलरोधी होने के बावजूद, इस तरह की घटनाएं अभी भी होती हैं।
हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह घटना किस वजह से हुई |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

