माँ ने 6 वी क्लास के बच्चे को पढ़ाई के लिये डांटा , नाराज बच्चे ने कर ली खुदख़ुशी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा इलाके में पढ़ाई को लेकर मां की डांट से छठवीं कक्षा का एक छात्र इतना परेशान हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |

कोरबा सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक लड़के की आत्महत्या के बाद उसका पूरा परिवार सकते है। बताया जाता है कि मृतक बीती रात अपनी मां के साथ भोग भंडारा खाने गया था.

वहां से वह पढ़ाई के बहाने घर लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां घर लौटी तो उसे इस बात का पता चला. मामला दर्ज कर लिया गया है|

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी मां ने उसे पढ़ाई के लिए डांटा था। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg