गरीबी से परेशान 70 साल की महिला ने लगायी फाँसी , 5 बच्चों को अकेले मजदूरी कर पाल रही थी , और कोई नहीं था कमाने वाला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा , बालकोनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दोन्द्रों में एक आदिवासी परिवार की बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। वह घर के एक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस मामले में कहा जा रहा है कि इस महिला को अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा था |

 घर की आर्थिक स्तिथि बहुत ही दयनीय थी |जानकारी के मुताबिक, बालको नगर से 3 किमी दूर दोन्द्रों गांव में 70 साल की मुंदरी कंवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

परिवार का घटना के बाद से हाल बेहाल है | कोतवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका के भतीजे रामदयाल कंवर ने बताया कि मृतका मुंदरी कंवर उसकी चाची थी. उनकी कोई संतान नहीं थी. इस महिला ने अपने भतीजे के पांच बच्चों को गोद लिया था|

लेकिन उनके लिए पैसे कमाने वाला कोई नहीं था। वह खुद बेहद हताश थी और वह अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मजदूरी करती थी। 

गांव के रहने वाले शंभू कुमार ने बताया कि महिला के परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी. इस बीच छह सदस्यों की देखभाल की जिम्मेदारी अकेले उठाने की हालत में नहीं थी | 

आशंका है की उसने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वह गरीबी के कारण परेशान थी| फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग पायेगा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut