चाइनीज मांझे से 7 साल के मासूम का गला कटा , मौत , माता -पिता के साथ बाईक में जा रहा था बच्चा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के धार जिले में चाइनीज मांझे से गला कटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद मासूम परिजन अपने बच्चे की मौत से गहरे सदमे में है| पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, सात साल का मासूम कनिष्क चौहान अपने माता-पिता के साथ बाइक चला रहा था. इस दौरान हटवारा चौक पर मांझे ने एक मासूम बच्चे का चीनी मांझे से गला कट गया | 

लहूलुहान मासूम को परिजन तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी |

इसके बाद भी बाजार में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। पुलिस को चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि ऐसी घटनाएं न घटें|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut