भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदुर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ नागडबरा गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन आदिवासी बैगाओं की मौत हो गई।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया | घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है|कुकदूर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत मठपुर अंतर्गत नागडबरा कॉलोनी में कल शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से बुधराम पिता भोपसिंह (35), पति हिरमतीन पति बुधराम (32) और उसके आठ वर्षीय पुत्र जोन्हू की मौत हो गई।बताया जाता है कि तीनों कल एक रिश्तेदार के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात करीब 12 बजे वे वहां से लौटे थे |आज सुबह यह नजारा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुकदूर पुलिस को दी|
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों के पास घटनास्थल पर गैस सिलेंडर और चूल्हा देखकर पहली नजर में ऐसा लगा कि गैस सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

