भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मैनपुर , (छ.ग) जिला तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर स्थित वनांचल बड़गोबरा आदिवासी बालक आश्रम पढ़ने वाले एक पिछड़ी जनजाति के बच्चों ने धोखे से जहरीला रतनजोत फल खा लिया।
परिणाम यह हुआ कि बच्चे बीमार हो गये और उल्टियाँ करने लगे।जब यह घटना सामने आई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस किसी अन्य मरीज को जिला मुख्यालय लेकर गयी हुई थी।
इसके बाद ग्रामीण अपने बच्चों को भीषण ठंड में जंगल के रास्ते मोटरसाइकिल पर बैठाकर मैनपुर जिला स्वास्थ्य केंद्र ले गए। रात 9 बजे जहां बच्चों का इलाज किया गया है|
खबरों के मुताबिक जहरीला फल खाने से दो छात्रों की हालत गंभीर है और सभी आठ छात्रों का इलाज मैनपुर अस्पताल में चल रहा है. घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव गेंदु यादव तुरंत अस्पताल पहुंचे |
अभी बच्चो का इलाज प्राथमिक सामुदायिक केंद्र में किया जा रहा है | यदि जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल भेजा जायेगा |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

