भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर , एक कलयुगी मां ने अपने 8 माह के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी. मासूम बच्चे की हत्या कर आरोपी माँ फरार हो गयी है. पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है|
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत सकरिया गांव में एक महिला ने अपने 8 माह के बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी.
इसके अलावा महिला ने मासूम बच्चे के पेट पर भी कई बार चाकू से वार किया. जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी और इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता था.
बहस के बाद गुस्साई महिला ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी महिला फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

