भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर (छ.ग) ,जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है जहाँ एक महिला अपने नौ महीने के बच्चे के शव को गोद में लेकर ठंड में घंटों रोती रही|
लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने कोई मानवता नहीं दिखाई और इसके बाद तहसीलदार ने रोती हुई महिला को सहारा देकर इंसानियत का परिचय दिखाई |
दरअसल, जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित बाहकेर गांव का एक परिवार अपने 9 महीने के बच्चे को बीमारी के चलते छोटाडोंगर उपस्वास्थ्य केंद्र ले गया|
बच्चे के पिता ने बताया कि छोटेडोंगर अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन और बच्चा सुबह करीब साढ़े चार बजे नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर है। तभी रात करीब 8 बजे डॉक्टर ने अचानक जगदलपुर रेफर करने को कहा।
इसके बाद बच्चे के पिता डर गए और उसे एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई। पिता ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने सीधे तौर पर एम्बुलेंस का उपयोग करने से इनकार कर दिया
और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें अस्पताल छोड़ने के लिए कहा। बेबस माता-पिता मोटरसाइकिल पर अपने बच्चे की जान बचाने जा ही रहे थे|
लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चे ने अस्पताल के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया.बच्चे के शरीर में हरकतें बंद होने के बाद मां को एहसास हुआ कि उसका बेटा अब नहीं रहा|
जिसके बाद महिला अपने नौ महीने के बेटे के शव को लेकर अस्पताल के बाहर रोती रही. लेकिन अस्पताल प्रबंधन को सहानुभूति नहीं हुई|
जब आसपास के लोगों ने घटना देखी तो उन्होंने घटना की जानकारी मीडिया को दी. मीडिया प्रतिनिधियों के पहुंचने के बाद जिम्मेदार कलेक्टर को इसकी जानकारी दी गई।
मामले का संज्ञान जब प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे को हुआ तो उन्होंने तहसीलदार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने महिला को अस्पताल में दाखिल होने के लिए कहा और खुद मरीज का सामान लेकर अस्पताल पहुंच गए.
इतना सब होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर अस्पताल पहुंचे. जिन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर बच्चे के शव को परिजनों के साथ उसके पैतृक गांव भेजा|
पूरे मामले को लेकर डाॅ. जिला अस्पताल के सर्जन आदित्य केकती ने कहा कि मरीज मलेरिया से पीड़ित था और परिवार के सदस्यों को बताया गया था कि उसकी हालत गंभीर है और उसे रेफर करने की जरूरत है|
लेकिन परिवार ने इनकार कर दिया और दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए कहा। दूसरे अस्पताल ले जाते समय मरीज की मौत हो गई। उन्होंने एक एम्बुलेंस तैयार की और उसे उसके गृह ग्राम भेज दिया गया |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

