भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कैंप -1 क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित एक घर में लाखों रुपये की चोरी हो गयी. चोरी का पता तब चला जब घर के बाहर अलमारी में रखा हुआ पर्स मिला।
शिकायतकर्ता सरिता देवी शास्त्री नगर में किराये के मकान में रहती हैं. सोमवार देर शाम महिला छावनी थाने पहुंची और घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवायी. महिला ने कहा कि उसकी बेटी निशा अपनी एक सहेली के घर पर बैठी थी।इसी दौरान एक लड़का हाथ में पर्स लेकर वहां पहुंचा। बैग के अंदर कई लोगों की पासपोर्ट साइज तस्वीरें थीं। जब निशा ने पर्स देखा तो उसने उसे अपना बताया और उसे लेकर घर चली गई।
लड़की ने अपनी माँ को बटुआ दे दिया। इस दौरान वह अलमारियों की जांच करने लगे। अलमारी से 40,000 रुपये नकद, एक बक्से में तीन सोने के लॉकेट ,चांदी की करधनी और एक चांदी की बाजूबंद गायब मिली |
चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है | पुलिस द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

