BHILAI : सटोरी ने पुलिस को 18 नं. रोड पेट्रोल पम्प के पास 5 लाख रु.की लूट की कहानी बताई , जो निकली कुछ और......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक सटोरी युवक ने 5 लाख रुपये के लूट झूठी शिकायत दर्ज कराई है. जब जामुल पुलिस और क्राइम टीम ने अपनी जाँच पड़ताल शुरू की |

बाद में पता चला कि युवक ने क्रिकेट सट्टेबाजी का 5 लाख रुपये का सट्टा लगाया था | जबकि यह रकम उसे किसी और देना था |लेकिन वह अपने पैसे जुए में हार गया। इसलिए उसने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मिडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी अंकित 5 लाख रुपए की चोरी की शिकायत लेकर थाने आया था। 

उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें थी जामूल पुलिस ने उसकी हालत देखी तो लगा कि उसने जो कहा वह सच है। टीआई केशव कोसले ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

 पुलिस अंकित को रोड नंबर 18 स्थित पेट्रोल पंप पर ले गए जहाँ उसने वारदात की जगह बताई थी | पर वहां पर लूट से सम्बंधित कोई सबूत या बयान नहीं मिला|

जब अंकित से कठरोता से पूछताछ की गई तो उसने बताया की उसे 5 लाख रुपये दादू नाम के किसी व्यक्ति को दने थे | हालाँकि, चूँकि वह जुए में पैसे हार गया था|

इसलिए उसने चोरी की झूठी कहानी रची।  झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी है |

 शिकायत दर्ज करवाते समय दादू भी थाने में मौजूद था | यह पैसा दादू का था जिसे अंकित को वापस करना था | बदले में वह उसे कमीशन दिया करता था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut