भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छावनी पुलिस द्वारा छावनी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना मिली की कसाई मोहल्ला कैम्प 02 में शेख अकरम नामक व्यक्ति कलीम दवाखाना के बगल गली में अधिक मात्रा में शराब बेचकर गाढ़ी कमाई कर रहा है |
इस सूचना पर दबिश दी गई और शेख अकरम को अवैध शराब की बिक्री करते पकड़ा गया| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के नशा मुक्ति अभियान के तहत की जा रही लगातार रेड कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गयी |
जिसके पास से देशी 30 पौवा मसाला एवं 32 पौवा प्लेन एवं अंग्रेजी शराब 46 पौवा नंबर 01 एवं 09 पौवा जम्मू अंग्रेजी शराब कुल 117 पौवा कीमती 16140 रूपये को बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना छावनी में अपराध क्रं 25/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जाकर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।बता दे की आरोपी शेख अकरम पहले भी शराब बिक्री में जेल जा चुका है|
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक अजय सिंह, प्र आर जसपाल सिंह, आरक्षक त्रिलोक भाठी, जीत नारायण, आकाश तिवारी एवं धमेंद्र सिंह शामिल रहे।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

