BHILAI : 24 जनवरी को जयन्ती स्टेडियम में सेल स्थापना दिवस के मौके पर सभी आयु वर्ग के लिए 5 KM पैदल चाल का आयोजन , जीतने वाले को 5 हजार रूपये की पुरुस्कार राशि....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सेल स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में सुबह 8 बजे से 5 किमी की पैदल चाल का आयोजन किया जा रहा है |

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रतिदिन 12 से 22 जनवरी तक सप्ताह के दिनों में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 4:00 से 6:00 बजे तक जयंती स्टेडियम में होगा। 

प्रतियोगिता की श्रेणियां नई दिल्ली स्थित सेल कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर तय की गई हैं। 

प्रतियोगिता में श्रेणी अ में महिला एवं पुरुष वर्ग, श्रेणी ब में कक्षा छठवीं तक के बच्चे , कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे श्रेणी स में, 12 वी से ऊपर 45 वर्ष तक, श्रेणी द में 46 से 60 वर्ष तक, और पूर्व कर्मचारी (सेवानिवृत्त) भाग ले सकते हैं। ) श्रेणी उ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी वर्ग के प्रतिभागियों को दौड़ के लिए 24 जनवरी को सुबह 7 बजे जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में एकत्रित होना होगा। 

दौड़ सुबह 8 बजे शुरू होगी. प्रतियोगिता स्थान पर अतिरिक्त प्रतियोगिता संबंधी जानकारी की भी दी जाएगी। सेल की सभी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले पुरुष या महिला धावक को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और कक्षा 6 तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लड़के या लड़की को 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut