BHILAI : केम्प -2 शारदपारा में हुए हत्याकांड में आरोपियों के घर तोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ, विधायक रिकेश सेन ने खुद पुलिस के साथ इलाके में गश्त की......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई कैंप 2 शारदापारा में 12वीं के छात्र की हत्या के बाद निगम के द्वारा हत्यारों का घर तोड़ने की कार्यवाही को प्रारंभ कर दिया गया है |

विधायक के निर्देश के मुताबिक, निगम ने सभी हत्या के आरोपितों के घर पर नोटिस भेजा और संपत्ति के दस्तावेज जमा करने को कहा|

इलाके में शांति बनाए रखने के लिए मंगलवार शाम वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने खुद पुलिस के साथ इलाके में गश्त की |

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि दो दिन पहले कैंप के शारदा पारा इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र शिवम की पांच लोगों ने हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल व्याप्त है | 

राज्य पुलिस ने 24 घंटे के भीतर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद, 22 जनवरी की शाम को बैकुंठ धाम मंदिर परिसर में एक समारोह के दौरान, वैशाली नगर विधायक ने घोषणा की कि सभी हत्या के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

इस निर्देश के बाद विधायक ने मंगलवार को निगम के संपत्ति विभाग को उनके मकानों की जांच करने और यदि आरोपियों के मकान में अवैध तरीके रहने वाले या कब्ज़ा करने वालों पर मकान तोड़ने का निर्देश दिया है |

इसके बाद निगम ने भोला प्रधान, इंद्रजीत प्रजापति, रोहन प्रसाद चौहान और मोतिन बी के नाम पर नोटरीकृत दस्तावेज जारी किए और उन्हें तीन दिनों के भीतर अपने निवास दस्तावेज जमा करने को कहा। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर निगम कार्रवाई करेगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg