BHILAI : कृष्णा टाकिज रोड में अकेले भटकते हुये मिले बिछड़े 4 साल के बच्चे को उसकी माँ से मिलवाया.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल शाम करीब 6 बजे के आस पास थाना नेवई पुलिस को एक 04 साल के बच्चे को कृष्णा टाकिज रोड में अकेले भटकते हुये मिला |

जिसके बाद पुलिस द्वारा उस बच्चे से नाम पता पुछने पर बच्चा अपना नाम दक्ष बताया पर माता पिता व अपना पता नहीं बता प् रहा था |

जिसके बाद पुलिस द्वारा इसकी सुचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही पुलिस वाट्सअप ग्रुपो थाना एवं चौकियो को बच्चे के माता पिता के पता तलाश करने निर्देश दिया |

 साथ ही पुलिस के साईबर प्रहरी ग्रुपो में भेजा गया साईबर प्रहरी ग्रुप में पुलिस के अलावा आम जनता भी सदस्य है जिसके माध्यम से बच्चे के माता तक खबर पहुची की आपका बच्चा नेवई थाना क्षेत्र में भटकता हुआ पुलिस को मिला है | 

जिसके बाद बच्चे की माँ किरण कचलामे पति रामप्रसाद कचलामे निवासी ताल प्लैट थाना भिलाई नगर का पता तलाश कर बालक दक्ष को उसके माता किरण कचलामे के सुपुर्द कर दिया गया | 

यह पुलिस की कार्यकुशलता व दक्षता का परिणाम था की 2 घंटे के भीतर बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg