BHILAI : व्यक्ति के खाते से बिना OTP और SMS से 27 बार किया गया ट्रांजिक्शन , जानने पर पता चला जिस खाते में पैसे गए है उसमे 400 करोड़ रु.मौजूद....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साइबर जालसाज ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर चंद मिनटों में लोगों के खाते से लाखों रुपये निकाल ले रहे हैं. ये रुपये कई ट्रांजेक्शन के जरिए निकाले गए हैं |

लेकिन पीड़ित को पैसे निकालने के लिए कोई ओटीपी या एसएमएस नहीं मिला है। भिलाई के छावनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से, 7 और 8 जनवरी को 24 घंटे के भीतर 25 से अधिक खाते से 4,000 - ४ हजार रुपये ट्रांजेक्शन कर लिए गए। 

पीड़ित के बैंक खाते से 27 बार पैसे निकाले गए, लेकिन बैंक की ओर से खाताधारक को एक भी एसएमएस संदेश नहीं भेजा गया|

11 जनवरी को 1 लाख 8000 रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छावनी पुलिस अधीक्षक सोनल ग्वाला ने बताया कि शास्त्री नगर ,कैंप -1 निवासी दविंदर सिंह (48) ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है|

दविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 से 8 जनवरी के बीच बसंत टॉकीज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय के सामने उनके भिलाई बचत खाते से 27 यूपीआई लेनदेन किए गए, जिसके लिए मेरे मोबाइल फोन पर कोई संदेश या ओटीपी नहीं मिला। 

जब वह 10 जनवरी को बैंक गए तो पता चला कि 7 जनवरी को 18 बार 4,000 रुपये ट्रांसफर किए गए और 8 जनवरी को 9 बार 4,000 रुपये ट्रांसफर किए गए, कुल 1,08,000 रुपये एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पैसा एक्सिस बैंक ऑफ हैदराबाद में गया है| बैंक मैनेजर आशीष त्रिपाठी ने दविंदर को बताया कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है. आपके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर ठगी के जरिए धोखाधड़ी की है।

आपको बता दें कि जब साइबर सेल को हैदराबाद खाते की जानकारी मिली तो उसने बताया कि यह गूगल कंपनी का खाता है जिसमें 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut