भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या में इस समय भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है।
इस बीच, अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए दुर्ग जिले में जिला और मंडल स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।
भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया ने भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने दया सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया।
सभी विभागों में सदस्य एवं संयोजक नियुक्त किये गये। इन सभी को दुर्ग जिले में संचालित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दुर्ग जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के जिला संयोजक नियुक्त किये गये दया सिंह ने कहा कि दशकों के इंतजार के बाद यह शुभ अवसर आया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भगवान श्री राम के मंदिर का सपना साकार हो रहा है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
रामलला के आगमन पर पूरे देश में खुशी का माहौल है. दुर्ग जिले में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाला समारोह भी भव्य होगा।
इस ऐतिहासिक दिन को दुर्ग जिले के सभी भाजपा मंडल मिलकर और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाएंगे।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

