BHILAI : दो लोगों ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट की , हाउसिंग बोर्ड की घटना......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हाउसिंग बोर्ड वार्ड 25 के 32 एकड़ क्षेत्र में दो लोगों ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है | 

घर के बाहर खड़े दोनों भाइयों को जब गाली गलौज करने से मना किया तो नाराज भाइयों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जब महिला ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को बुलाने की कोशिश की , तो आरोपियों ने महिला का सेल फोन भी नष्ट कर दिया। 

महिला की रिपोर्ट के अनुसार, जामूल पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 और 427 के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया है |जामुल पुलिस के अनुसार, एलआईजी 226 की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता पूनम चौधरी के साथ उसके जेठ 42 वर्षीय गोपाल उपाध्याय और 37 वर्षीय जितेंद्र उपाध्याय ने उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे | 

जब पूनम ने उन्हें मना किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पूनम के सिर, गाल, छाती और पेट पर चोटें आईं।  पड़ोसी और आसपास के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। जब पूनम पुलिस को फोन करने लगी तो जीतेंद्र ने उसका मोबाइल फोन लेकर उसे तोड़ दिया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut