BHILAI : फौजी नगर के औद्योगिक क्षेत्र में रहवासियों ने फैक्ट्री के मालिक की पिटाई कर दी ,मालिकों ने यूट्यूब विडियो बनाने पर युवक की पिटाई की थी.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के फौजी नगर के निवासियों ने औद्योगिक क्षेत्र में 98H1 जान्हवी इंडस्ट्रीज नामक निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक विनय कुमार अग्रवाल और प्रमोद कुमार अग्रवाल की पिटाई कर दी।

 बताया जा रहा है कि लोगों ने अग्रवाल बंधुओं से युवक की पिटाई का बदला लिया है।दैनिक भास्कर में प्रकशित रिपोर्ट के अनुसार ,अग्रवाल बंधु विनय और प्रमोद ने एक स्थानीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी.

 इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और उनके साथ मारपीट करने लगे. लोगो का आरोप है की पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज की और गुस्साए स्थानीय लोगों ने जामुल थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की|

आरोप है कि डीआईसी ने फौजी नगर से सड़क किनारे कॉलोनी के बीचोबीच जान्हवी इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री बनाने के लिए पूजा अग्रवाल को जमीन आवंटित की थी। 

इस प्लांट में अभी बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्लांट के निर्माण से आसपास का पर्यावरण प्रदूषित होगा और उनके लिए यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। लोग कई दिनों से इस प्लांट के निर्माण का विरोध कर रहे हैं|

शुक्रवार दोपहर स्थानीय निवासी अमर साहू फैक्ट्री के सामने गेट पर एक वीडियो बना रहा था | यह देख विनय और प्रमोद अग्रवाल नाराज हो गये. उसने अपने कर्मचारियों से उसे मारने के लिए कहा।

इस हमले के दौरान जामुल पुलिस ने दोनों अग्रवाल भाइयों और पीटे गए युवक की मेडिकल जांच कराई, लेकिन एफआईआर विनय अग्रवाल के नाम पर ही दर्ज की गई. इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

करीब 50-100 महिला-पुरुष जामुल थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया. उन्होंने गलत तरीके से कार्रवाई  का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

आरोप है कि लड़के की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की|

पिटाई खाने वाले युवक अमर साहू स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कुछ स्थानीय लोगों के साथ यूट्यूब वीडियो बनाता है| शुक्रवार को वह फौजी नगर में निर्माणाधीन फैक्ट्री में विडियो बनाने गए थे।

 इसी बीच अग्रवाल बंधु और उनके लोग अंदर से आए, उन्हें गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने लगे |अमर साहू ने कहा कि उनके साथ के बाकी लोग भाग गये और अपनी बाइक वहीं छोड़ गये|

 अंदर से एक आदमी आया और उसे पकड़ लिया व उसकी शर्ट उतार दी और उसकी जमकर पिटाई की. इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 

अमर के मुताबिक, उसके चिल्लाने पर कॉलोनीवासी आ गए और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी उन पर पथराव शुरू कर दिया. बाद में कॉलोनी के लोग भी एकत्र हो गये और उनलोग की पिटाई कर दी |

जबकी घायल विनय अग्रवाल ने दावा किया कि लड़के की मारपीट का दावा झूठ है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में नीरज गुप्ता, पंकज, अमर साहू, अजय राणा, वहीद खान और अमर हाण्डा ने उन पर पथराव किया।

 उन्होंने फैक्ट्री का निर्माण नहीं होने देने की धमकी दी और विनय अग्रवाल और उनके लोगों पर हमला करने के लिए लाठी, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार ले आए और उन पर हमला कर दिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg