BHILAI : खाट के नीचे मच्छर अगरबत्ती जलाकर सो रही बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से जिन्दा जलकर मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में खाट पर सो रही एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई|

 मच्छरों से बचाने के लिए परिवार के सदस्यों ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर बुजुर्ग के बिस्तर के नीचे रख दी। रात के समय पहले अगरबत्तियों से  कंबल में, फिर उसके खाट में आग लगी और महिला आग के बीच फंस गई। इसी कारण जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दुखिया बाई (90) शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही थी। उनका बेटा और बहू अलग कमरे में सोते थे|

मच्छरों से बचने के लिए बहू ने बुढ़िया के कमरे में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर  बिस्तर के नीचे रख दी।

 रात में अधिक ठंड होने के कारण जब वृद्धा ने कंबल ओढ़ा तो कंबल लटक गया और मच्छर अगरबत्ती से छू गया, जिससे कंबल में आग लग गई। 

बाद में धीरे धीरे आग खाट तक पहुँच गयी |अधिक उम्र होने के कारण महिला खुद भागने में असमर्थ थी। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी इसलिए वह बिस्तर से उठकर आग के पीछे नहीं भाग सकती थी|

भारी धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और वह चिल्ला भी नहीं सकी।इस कारण परिजनों को वृद्ध की चीख भी नहीं सुनाई दी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें घर से कुछ जलने की गंध आई।

 उन्होंने बगल के कमरे में जाकर देखा तो बुजुर्ग दुखिया बाई का शव अधजली अवस्था में पड़ा हुआ था।परिजनों ने घटना की सूचना जामुल थाने में दी|

जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg