BHILAI : इन्स्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट "सबर जब हमारा वक़्त आएगा तो सिर धड़ से अलग कर दिए जायेंगे " हाउसिंग बोर्ड के युवक ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन किया था पोस्ट , बजरंग दल दर्ज करवाई शिकायत , आरोपी फरार..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक विशेष संप्रदाय के युवक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है. युवक ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट किया था|

उन्होंने विवादित ढांचे की फोटो संलग्न करते हुए भड़काऊ पोस्ट लिखी। बजरंग दल ने युवक के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के सेवा प्रमुख जितेश सिंह (27) के मुताबिक, युवक की भड़काऊ पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे मेरी और पूरे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।'

जितेश ने कहा कि युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''सबर, जब हमारा समय आएगा तब सिर धड़ से अलग किये जायेंगे |'' यह भगवान राम को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास था।'

पूरे घटनाक्रम के दौरान बजरंग दल नेताओं ने पुलिस से युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.जब दुर्ग पुलिस को शिकायत मिली, तो मामला पहले अपराध शाखा क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया। 

टीम ने तुरंत भड़काऊ पोस्ट को इंस्टाग्राम पेज से हटवा दिया. पोस्ट डालने वाला युवक हाउसिंग कॉलोनी इलाके का रहने वाला है|

इंस्टाग्राम आईडी के मुताबिक उनका नाम रेहान किंग( रेहान खान )है| साथ ही जेके शब्बीर और आतिफ सूफी जैसे लोगों ने भी इस पेज को अपने पेज पर शेयर किया है | बता दे की आरोपी फरार है | पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg