भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार इलाके में कर्ज में डूबे एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. वहीँ नमाज के बाद घर लौट रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।दरअसल, शनिवार 27 जनवरी की शाम खुर्सीपार के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी |
जिसकी पहचान मनबोध सोना के रूप में हुई, जो शास्त्री नगर बाबा बालक नाथ मंदिर, जोन 2, खुर्सीपार में रहता था।वह कर्ज से परेशान था और ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी |
ऐसा कहा जाता है कि वह सीएलटी ठेकेदार था। उसने कई लोगों से कर्ज लिया था. वह कर्ज की रकम जयादा होने से बहुत परेशान था. इसके चलते उसने खुर्सीपार के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने सुसाइड लेटर लिखकर आत्महत्या कर ली।
नमाज पढ़कर लौट रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।फरीद नगर सुपेला निवासी मो. नसरुद्दीन मुला (62 वर्ष) ने शनिवार शाम को मस्जिद जाने और वहां से नमाज करने के लिए रेलवे ट्रैक पार किया।
वह नमाज पढ़कर घर लौट ही रहे थे | जब वह रेल पटरी पार कर रहा था, तभी एक ट्रेन आ गई। नसरुद्दीन खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और ट्रेन की चपेट में आ गया।
पुलिस ने शनिवार शाम दोनों शवों को सुपेल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद दोनों के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कर्ज किससे लिया था। कितना कर्ज था और क्या वह किसी खतरे में था या धमकी मिली थी जिसके कारण उसे आत्महत्या करनी पड़ी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

