भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ भिलाई पुलिस ने विवाहिता की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक महिला के पति ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी थी।
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया|
वैशाली नगर पुलिस ने रामनगर निवासी योगिता साहू की आत्महत्या मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है|
वैशाली नगर टी.आई. के अनुसार. ममता अली शर्मा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि 14 जनवरी की शाम 5.30 बजे योगिता साहू पति विजय साहू (32) निवासी रामनगर ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की|पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात में आरोपी पति द्वारा दहेज प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने की पुष्टि होने के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी पति विजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. वहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतका योगिता की 13 फरवरी, 2019 को रामनगर फ्लोर मिल (आटा चक्की )के पास रहने वाले विजय साहू से शादी हुई थी |
शादी के बाद विजय उसे दहेज के लिए लगातार परेशान करने लगा। वह हमेशा उसके माता-पिता के घर से सोने-चांदी के गहने और गाड़ी लाने की मांग करता था।
इसके चलते घटना वाले दिन आरोपी ने योगिता को बेरहमी से प्रताड़ित किया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या बताकर योगिता के शव को फांसी पर लटका दिया |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

