BHILAI : कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आरोपी कई दिनों से फरार था और महाराष्ट्र के नांदेड़ में छिपा हुआ था. नेवई पुलिस ने कई दिनों तक उसकी तलाश की।

25 नवंबर की शाम मरोदा निवासी पप्पू यादव टंकी मरोदा में सितारा मंदिर के पास चौपाल चाय नामक दुकान के बाहर बैठे थे. उसी समय आरोपी मंगल देवार, आरोपी दादू देवार, आरोपी हरीश साहू और आरोपी अमन महार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे|

पप्पू यादव के भांजे विशाल यादव से झगड़े को लेकर उनका पप्पू यादव से झगड़ा हो गया था और विवाद बढ़ने लगा जिसके बाद आरोपियों ने पप्पू यादव के पेट में चाकू से वार कर दिया। 

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. कांग्रेस कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन 2 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

नेवई पुलिस ने पहले इस हत्याकांड में शामिल हरीश साहू और अमन महार नाम के दो आरोपितो को गिरफ्तार किया था. 10 दिसंबर को तीन और आरोपी करण उर्फ ​​दादू देवार, करन मांझी और दीवाना देवार को गिरफ्तार किया गया|

 हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंगल देवार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मंगल दीवार ने पूछताछ में बताया कि वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाकर छिप गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut