BHILAI : युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली मां-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उतई थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली मां-बेटी के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है|

गौरतलब है की तीन माह पहले एक युवक ने घर पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि जोरातराई निवासी राजू साहू (24) ने पिछले साल 15 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी।

 पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि दीप्ति और उसकी मां की वजह से वह आत्महत्या करने को मजबूर हुआ।

जांच करने पर पता चला कि पत्र की लिखावट मृतक की ही है। इस बीच, परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों के बयान प्राप्त हुए, जिसमें यह बात सामने आई कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली एक लड़की दीप्ति देवांगन के साथ प्रेम प्रसंग था।

इसकी जानकारी दीप्ति कमलेश्वरी देवांगन की मां को भी थी। मां-बेटी ने मिलकर राजू को केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग की|

 इससे राजू डर गया. जांच में यह भी पता चला कि गांव के उमेश कुमार गुप्ता पर भी दीप्ति ने 2017 में अपहरण और बलात्कार के मामले में झूठा आरोप लगाया था। उन्हें सात महीने जेल में बिताने पड़े थे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut