भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या करने वाले बंदूकधारी विकास तालुकदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर भाग गया और पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। आशंका है कि पुलिस रविवार को मामला में खुलासा करे |हत्याकांड में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें बप्पा गांगुली, कांग्रेस सांसद विकास पाल, जीतेंद्र बैरागी और सुमेंद्र मंडल शामिल हैं|
इस बीच शूटर विकास तालुकदार भागने में सफल रहा और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही. इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है|
आपको बता दें कि आसिम राय की 16 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

