इंटरव्यू देने आई लड़कियों से अधिकारी की घिनौनी डिमांड - एक रात साथ में बिताओ , नौकरी के लिए सेलिक्ट हो जाओगी .......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश में एक अधिकारी द्वारा बीज निगम में नौकरी पाने के लिए महिलाओं और लड़कियों से सेक्स की डिमांड कर दी।

अधिकारी का कहना था की उसे नौकरी तभी मिल सकती है जब वह अधिकारी के साथ रात बिताएगी। यह वाक्य तब हुआ जब लड़कियां ग्वालियर के सरकारी प्रोजेक्ट बीज विकास निगम में इंटरव्यू के लिए पहुंचीं तो उनसे नौकरी के बदले सेक्स की मांग की गयी |

 मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 जनवरी, 2024 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित बीज विकास निगम भर्ती के इन्टरव्यू से सम्बंधित है | 

जिस अधिकारी ने उन्हें नौकरी की पेशकश की, उसका नाम संजीव कुमार तंतुवे है। तंतुवे बीज विकास निगम में प्रोडक्शन असिस्टेंट है।

उसने नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई कम से कम तीन लड़कियों को फोन किया और मैसेज करके उन्हें नौकरी दिलाने के लिए सेक्स के लिए कहा। 

उसने कहा: अगर तुम मेरे साथ एक रात बिताओगी तो तुम्हें नौकरी मिल जाएगी। मुझे 1 घंटे के अन्दर बताओ कि क्या कर सकते हो या नहीं । इसके बाद पीड़ित ने व्हाट्सएप संदेशों का स्क्रीनशॉट लिया और ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में कहा, ''मैं ग्वालियर की एक कॉलेज में पढ़ती हूं। 3 जनवरी को, कृषि विश्वविद्यालय के भर्ती कार्यालय ने मध्य प्रदेश राज्य बीज विकास निगम में मेरे साथ एक साक्षात्कार लिया था ।

साक्षात्कार होने के कुछ घंटों बाद, मुझे एक कॉल और एक व्हाट्सएप संदेश मिला।पीड़ित ने आगे कहा, "जिस व्यक्ति ने संदेश भेजा था उसने कहा, 'मैं साक्षात्कार पैनल का हिस्सा हूं और मैंने आपका साक्षात्कार लिया है।" 

उसने मेरी पृष्ठभूमि और निजी जानकारी पूछी और कहा की नौकरी देने से मुझे क्या फायदा होगा ?शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. ऐसा ही एक मैसेज मेरी साथी सहपाठी को भी भेजा गया था. "

इस संबंध में ग्वालियर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई और सिवनी निवासी संजीव कुमार को पुलिस ने धारा 354ए के तहत गिरफ्तार कर लिया|

आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया | आरोपी पर विभागीय कार्यवाही की गयी है या नहीं इस बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut