भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के खमतराई क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने स्वयं थाने पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया | पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस के मुताबिक भनपुरी के रामेश्वर नगर निवासी राधेश्याम वर्मा रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंचा जहाँ घर पर उसका 29 वर्षीय पत्नी काजल वर्मा से विवाद हो गया।
उसे शक था कि काजल का किसी और के साथ रिश्ता है| इसी मुद्दे को लेकर दोनों में लड़ाई होने लगी इसके बाद उसने तैश में आकर चाकू से पत्नी का गला काट दिया। इससे काजल की तत्काल मौत हो गई।
इसके बाद राधेश्याम ने अपने कपड़े साफ किए। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया | इसके बाद वह खमतराई थाने पहुंचे।
वहां उसने पुलिस के सामने बताया की उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. बाद में जब पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें एक महिला का शव मिला, जो घटनास्थल पर पड़ा हुआ था|
पुलिस ने शव को pm के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

