विधायक रिकेश सेन को भिलाई के चर्चित क्लब लिस्मेटोनिया को अन्दर से लॉक कर पार्टी की सुचना मिली , पुलिस टीम जब अन्दर गयी तो रह गयी दंग , सैकड़ो लोग मदहोश मिले....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बीती रात वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के पास फोन पर सूर्या मॉल स्थित प्रसिद्ध लिस्मेटोनिया क्लब एंड बार में रात 12 बजे के बाद भी तेज शोर और शराब पीने की शिकायत मिली थी| 

सूचना मिलते ही विधायक ने तुरंत एएसपी अभिषेक झा से बातचीत की. और कार्रवाई करने का निर्देश दिया घटना स्थल पर लिस्टोमेनिया क्लब के मैनेजर ने अंदर किसी के न होने की झूठी सूचना देकर पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश की|

 हालांकि, जब पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई तो अंदर 100 से ज्यादा लोग थे और लोग तरह-तरह के नशीले पदार्थ और शराब का सेवन करते दिखे उनमें से अधिकतर नशे में धुत्त थे। 

जब सुपेला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी दुर्गेश शर्मा ने क्लब के कर्मचारियों से पूछा कि अंदर कितने लोग हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि अंदर कोई नहीं है। टीम ने शुरू में पुलिस अधिकारी को अंदर जाने दिया, लेकिन अंदर जाने के बाद उन्होंने उसे अन्दर से बंद कर दिया। 

तभी सूचना मिली कि पीछे के रस्ते से कुछ लोग निकल रहे है | जब टीम ने दरवाजा खोला और अंदर गई तो बंद हॉल में बड़ी संख्या में नशे में धुत्त लोगों को शराब और अन्य मादक पेय पीते देख दंग रह गई।

क्लब के पदाधिकारियों ने गंभीर रूप से पुलिस को धोखा देने की कोशिश की। नए साल के दिशानिर्देशों के तहत, रात 12 बजे के बाद डीजे और पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, 

लेकिन कई लोग रात 1:30 बजे तक पार्टी कर रहे थे। जबकि पुलिस ने दो दिन पहले बैठक कर शहर के सभी होटल, बार और रेस्तरां को आदेश दिया था, लेकिन सूर्या मॉल में लिस्तोमेनिया क्लब और बार देर रात तक पार्टी करते रहे और शराब परोसते रहे. 

यहां मौजूद लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि होटल संचालक ने उन्हें यह भी नहीं बताया कि यह सब रात  केवल 12 बजे से पहले करना है |

12:00 बजे के बाद भी सेवा जारी रही और जब पुलिस पहुंची तो नशे में धुत लोगों को बहस करते देखा गया. पुलिस ने अंदर से महिलाओं, पुरुषों और लड़कियों समेत सभी उम्र के लोगों को बाहर निकाला।

गौरतलब है कि लेस्टोमेनिया क्लब पहले भी इसी तरह की गतिविधियों के लिए सुर्खियां बटोर चुका है। राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस भी उन पर हाथ डालने से कतराती थी।

कल की शिकायत के बाद विधायक रिकेश सेन ने तत्काल निर्धारित समय के बाद भी संचालित होने वाले सभी बार, होटल और ढाबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। 

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अब सरकार बदल गई है, जिस तरह से कांग्रेस शासन के दौरान दबाव और संरक्षण के कारण नियम तोड़े गए थे, अब ऐसा नहीं होगा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी 

और तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही गुमास्ता लायसेंस रद्द किया जाएगा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut