भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पुलिस ने इलाके के चर्चित गैंगस्टर और महादेव महार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तपन सरकार को गिरफ्तार कर लिया है|
महादेव महार हत्याकांड में वह पहले ही सजा काट चुका था, लेकिन इस बार पुलिस ने खुर्सीपार में हत्या के आरोप में तपन को गिरफ्तार कर लिया. एक माह पहले खुर्सीपार पुलिस ने सिकोलाभाठा दुर्ग में तपन सरकार के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था.लेकिन इस बार रायपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने चंपारण के एक फार्महाउस को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.बताया जा रहा है की तपन चम्पारण के फार्म हॉउस में छिपा हुआ था | मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने कार्यवाही कर उसे धरपकड़ा |
दरअसल, 8 मार्च 2023 होली के दिन खुर्सीपारा जिले में शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद आरोपी सेवक निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार का रंगदारी वसूलता था। होली के दिन भी वह आरोपियों से पैसे मांगने गया था।
आरोपी के घर पर पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से गला रेतकर शुभम की हत्या कर दी. पुलिस हत्या में गैंगस्टर तपन सरकार की भूमिका की भी जांच कर रही थी। तपन को न्यायालय में पेश किया गया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

