भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, युवक ने मां के साथ मारपीट कर रहे शराबी पिता पर ईंट फेंका फिर उसके पेट में चाकू घोंप कर उसे घायल कर दिया |
युवक गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल कार्रवाई कर रही है युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है |
कोनी थाना क्षेत्र के गोंडपारा बरपारा निवासी अर्जुन ध्रुव ड्राइवरी का काम करता था। वह प्रतिदिन शराब पीता था और अपनी पत्नी प्रभा से विवाद करता था।
घरवालों के साथ साथ पुरे मोहल्ले लोग भी उसकी इस हरकत से परेशान रहते थे |बीते बुधवार की शाम उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया, इसी दौरान उसका बेटा सूरज ध्रुव घर आ गया|
उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को समझाया और शांत रहने को कहा. इस पर महिला शांत रहीं।इसके बाद अर्जुन ने पत्नी को अपशब्द कहकर और जान से मारने की कोशिश करके घर में हंगामा खड़ा कर दिया।
इसी दौरान सूरज ने ईंट फेंककर उसके पिता के सिर पर वार कर दिया. तभी अर्जुन वहीं गिर गये. इसके बाद सूरज ने अपने पिता के पेट में चाकू मार दिया।
बाद में दिनेश और प्रभा सिम्स अर्जुन के साथ आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाद में कोनी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

