न्यायधानी में बड़ा हादसा टला , छतीसगढ़ एक्सप्रेस सिग्नल तोड़ स्टॉपर पर चढ़ी........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन पर लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का सिग्नल टूट गया और  स्टॉपर पर चढ़ गयी | 

घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी की हताहत होने की जानकारी नहीं है.जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन बिलासपुर प्लेटफार्म के स्टॉपर से टकरा गया। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने की दीवार और टाइलें ध्वस्त होकर बाहर गिर गईं। बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड काफी कम थी, जिसके कारण कोई हताहत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ |

रेलवे घटना की जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 8:34 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर पावर  क्रमांक सीआर-30315 में खराबी आ गई। इससे पावर डैड एंड को नुकसान हुआ। संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही  है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut