भिलाई : नेहरु नगर चौक में बने फ्लाईओवर के नीचे बना फॉलसीलिंग भरभरा कर गिरा , बड़ा हादसा टला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम क्षेत्र के नेहरू नगर चौक में नेशनल हाईवे पर लाखो रूपये खर्च कर बने फ्लाईओवर के नीचे की फॉलसीलिंग भरभराकर गिर गई | हालाँकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि जिस समय ढांचा गिरा उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे बनी फॉलसीलिंग  गिर गई. अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन स्ट्रक्चर ढह गईं। 

नेशनल हाईवे होने के कारण इस पर ट्रैफिक काफी रहता है, लेकिन सुबह के बाद ट्रैफिक थोड़ा कम था | सिग्नल पर गिरने के समय कुछ वाहन संचालक मौजूद थे, लेकिन जब उन्होंने ढांचा ढहते देखा तो वे वहां से हट गए। अगर हादसे के वक्त ट्रैफिक ज्यादा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

बताया गया है कि ओवरब्रिज की फॉल्स सीलिंग का काम नगर निगम  ने निजी क्षेत्र के साथ मिलकर किया था। बताया जा रहा है कि यह हादसा कमजोर ढांचे और निर्माण में लापरवाही के कारण हुआ। 

इस मौके पर भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने कहा कि नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग का काम एक निजी कंपनी द्वारा किया गया था| फॉल सीलिंग क्यों और कैसे गिरी, इसकी जाँच करवाई जाएगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut