भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिनों के कवर्धा दौरे पर हैं, रविवार को कथा खत्म होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री रात के समय लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर पहुंचे, यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और जमीन पर बैठकर का घटना के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने परिवार से भरण-पोषण के संबंध में भी पूछा, परिवार ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है|
इस दौरान बागेश्वर धाम की तरफ से ढाई लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिलवायी और कथा स्थल से भी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही।
इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है, वहीं उन्होंने 2 फरवरी 2024 को हिंदुओं को बड़ा तोहफा देने की भी बात कही।
बता दें पंडित धीरेंद्र शास्त्री कवर्धा में 28 29 और 30 जनवरी तीन दिन रहेंगे, बीते कल यानी रविवार को धीरेंद्र शास्त्री साम 4 बजे कथा स्थल पहुंचे और साम 7 बजे तक कथा सुनाई।
कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री कवर्धा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की, उसके बाद रात 10 बजे लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के घर पहुंचे और मृतक के परिवार से मिले।
मृतक साधराम यादव की पत्नी और बेटे से मिलने के बाद पंडितजी होटल लौट गए और यहां उन्होंने रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मिडिया से बातचीत में कहा कि कवर्धा आया तो पता चला कि गौरक्षक साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है, हमें रहा नहीं गया और साधराम के परिवार से मिले उनके घर चले गए|
परिवार ने बताया कि यह सब कैसे हुआ और कैसे कुछ नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया है और प्रशासन आरोपी को अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला रही है।
वही जब उनसे पूछा गया की राम मंदिर तो अब बन गया है अब आगे क्या होगा तो उन्होंने ने कहा कि राम जन्मभूमि मिल गयी अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी है।
आगे कहा कि हम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में भारत देश की सेना को मजबूत करने और अमर वीर शहीदों की स्मृति में 108 कुंडली महायज्ञ करने जा रहे हैं जो 01 मार्च से 08 मार्च तक होगा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि 2 फरवरी को पूरे भारत के हिंदुओं को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे है, हमने पांच दिन के अज्ञातवास में हमने एक पुस्तक लिखी है, जिसमें पता चलेगा कि सनातन धर्म क्या है|
और इसे पढ़ने के बाद छोटा से छोटा बच्चा भी लाखों सनातन विरोधियों के बीच खड़ा होकर बोलेगा सनातन धर्म की जय हो।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

