भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में चार युवको ने मिलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिविल लाइन मंडल के मंत्री को बुरी तरह मार रहे थे इसके बाद उन्होंने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा।
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया. आरोपी को पीड़ित को लात और घूसे मारते हुए भी देख सकते हैं। मामले में टिकरापार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवा कांग्रेस नेता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
पीड़ित युवक सौरभ यादव उर्फ साहिल युवा सिविल लाइन युवा मोर्चा में मंत्री पद पर है. उन्होंने पुलिस को एफआईआर में बताया कि वह डुंडा में रहते हैं।
नए साल की पूर्व संध्या पर वह अपने दोस्त से मिलने टिकरापारा धरमनगर गया था। इसी दौरान रात करीब एक बजे दो लोग उनके पास आये और उनके साथ गाली गलौज करने लगे |
सौरभ ने उसे बदसलूकी करने से मना किया। इसके बाद उनके बीच बहस हो गई. इसके बाद पीड़ित वहां से चले गया |
पूरी घटना का जिक्र करते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.
वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात गुढ़ियारी निवासी विक्की साहू समेत लोकेश साहू, ईशू साहू और ओंकार साहू को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

