ब्रेकिंग : महिला की अधजली लाश मिली , इलाके में फैली सनसनी , मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई , पुलिस जाँच में जुटी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेमेतरा इलाके में सड़क के किनारे एक महिला की अधजली लाश मिली. इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की|

यह मामला बेरला थाना के अंतर्गत आने वाले नेवनारा गांव का बताया जा रहा है।मृतक महिला की  अभी तक पहचानन हीं हो पाई है| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करने में जुट गयी है | 

साथ ही आस पास के लोगो से भी पूछताछ कर रही है |आशंका जताई जा रही है की महिला की हत्या कर बाद में उसे यहाँ लाकर जलाया गया होगा |

फ़िलहाल पुलिस के द्वारा मामले में कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है | जाँच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut