भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा (छ.ग) लालपुर नर्सरी स्कूल में हुए साधराम यादव की हत्या के बाद कवर्धा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पिछले दो दिनों में रात 8 बजे से आधी रात तक पुलिस ने लालपुर रोड, सरोदा बांध, मझगांव रोड और शहर के बाहरी इलाके के सुनसान इलाकों में तलाशी ले रही है |
इस दौरान कई कपल को अप्रिय (आपत्तिजनक )स्थिति में पाया गया, कई शराब पीते हुए पकड़े गए और कई युवा नशे में धुत्त पाए गए।
रात 11 बजे लालपुर रोड पर एक खेत में संदिग्ध हालत में कार दिखी। जब पुलिस वहां गई तो उन्होंने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और कड़ी फटकार व समझाइश देने के बाद उन्हें घर भेज दिया।
वहीँ बाहरी क्षत्रों में कई कारों में युवक और युवतियों को संदिग्ध रूप से पकड़ा गया। किसी ने लड़कियों को बहन बताया | व कुछ ने पकड़े जाने का डर से तो किसी ने रिश्तेदार बताकर पुलिस से बचाने की कोशिश की.
डॉ। अभिषेक पल्लव ने सभी को कड़ी समझाइश दी है और दोबारा ऐसी अनुचित स्थिति में पकड़ में आने पर गंभीरता से कार्रवाई करने की चेतावनी दी है|
पुलिस ने बताया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लालपुर में साधराम हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं.
इसी के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

