भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से चाकूबाजी की एक घटना प्रकाश में आई है| जहाँ आज सुबह गोड़पारा रिवर व्यू रोड पर दो हमलावरों ने मिलकर एक युवक को चाकू मार तथा लात-घूंसों से मारकर घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद वे तीसरे युवक के साथ मोटर साइकिल से मौके से भाग निकले। इस दौरान पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई और घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया |ध्यान दें कि यह पूरी घटना पास में लगे एक निगरानी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड हो गयी जिसकी फुटेज भी सामने आई है |वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया |
विडियो देखे -
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़ित की पहचान राहुल यादव पिता संतोष यादव के रूप में हुई है. आरोपी युवक गौरव चौहान, शंकर और मोनू हैं।
घायल युवक की बहन राधा यादव ने शहर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों की तत्परता से तलाश शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

