भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा. क्षेत्र में एक गंभीर यातायात दुर्घटना हुई | जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी|
युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया | पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है|बता दें कि यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के चैतमा गांव के मंगमार हाई स्कूल के पास की है. जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गोपालपुर निवासी सुनील सारथी की मौत हो गई|
युवक कुसमुंडा खदान में ठेकेदार के रूप में काम करता था। घटना के बाद ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

