भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावनी के तिरंगा चौक में आज दोपहर स्कूटी से जा रही दो महिलाओं को पीछे से तेज रफ्तार वाहन के द्वारा ठोकर मार दी गई। वाहन के पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन फरार हो गया |
आज दोपहर को 12:00 की करीब स्कूटी में दो महिलाएं हथखोज तरफ जा रही थी। गाड़ी को आराध्या नाम की महिला चला रही थी। जबकि पीछे वंदना देवांगन 40 वर्ष बैठी हुई थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाडी को पीछे से ठोकर मार दी इस घटना में पीछे बैठी महिला वंदना सड़क पर गिर गई और दुर्घटना स्वरुप गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई|
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर के PM हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है |

