भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : म.प्र के टीकमगढ़, कोतवाली थाने के पास एक गांव में एक मौलवी दुआ पढ़ने के नाम पर बहाने से एक महिला के साथ बलात्कार किया।
तीन लड़कियों की मां बेटा पैदा करने की चाहत लिए दुआ पढ़ने वाले मौलवी के पास गई थी. रेप के बाद मौलवी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी|पीड़ित अपने पति के साथ पुलिस के पास गयी और घटना की सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार शाम इम्तियाज अली को गिरफ्तार कर लिया.
कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय इस महिला की तीन बेटियां हैं। वह एक लड़के को जन्म देना चाहती है. किसी ने उन्हें मौलवी से दुआ पढ़वाने की सलाह दी।
इस मामले में उन्होंने देहात थाना क्षेत्र के भगतनगर कॉलोनी निवासी मौलवी इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा से संपर्क किया। रेप की घटना के बाद से यह महिला परेशान थी|
जब महिला के पति ने समस्या के बारे में पूछा तो महिला ने अपनी कहानी बताई. बाद में महिला अपने पति के साथ मंगलवार देर शाम कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

