छ. ग में खुलने जा रहा है प्रदेश का पहला आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय , शिक्षा मंत्री ने की घोषणा..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में दो दिवसीय आयुर्वेद पूर्व छात्र सम्मेलन 'स्वर्ण कुंभ' का उद्घाटन किया व कहा की  आयुर्वेद हमारी जीवनशैली का हिस्सा है, हमारे घर की रसोई आयुर्वेदिक चिकित्सा का केंद्र है। 

अगर आप सही जानकारी  लें तो आप इनका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।  इस अवसर पर उन्होंने यहाँ से पढ़े वर्तमान में देश-विदेश में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन काल से है। लंका में जब लक्ष्मण मूर्छित हो गये तब भी वैश्यराज ने आयुर्वेद की सहायता से उनकी जान बचायी। इस समय एलोपैथी के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन ब्रिटिश काल के बाद से भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली हाशिए पर चली गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा दिया जिसके बाद आज आयुर्वेद पूरी दुनिया में एक अलग पहचान हासिल कर रहा है। कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़े और औषधियों ने कई लोगों की जान बचाई है।

शिक्षा मंत्री ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की- मंत्री बृजमोहन अगवाल ने आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी सुझाव दिया.

 इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी खोलने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि समेत सभी लोग पुराने मित्रों से मिलकर और अपने छात्र जीवन के पुराने दिनों को याद कर तरोताजा हो गये।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg