गर्लफ्रेंड का मरने से पहले बयान - उसने मेरा रेप किया , जहर दिया , प्रेमिका को मिलने बुलाकर पानी में मिलकर दिया जहर , बॉयफ्रेंड गिरफ्तार.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में लड़की की मौत से पहले दिए गए बयान के आधार पर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। हाल के दिनों में लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा था | 

उसकी यह हालत उसके प्रेमी ने की थी। जांच से पता चला कि पूरा मामला बलात्कार और जहर देकर हत्या के प्रयास से जुड़ा है। लड़की की मौत से पहले पुलिस के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई |

इस मामले में रायपुर के लाखेनगर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक का नाम राहुल सांगोडे बताया जा रहा है. 20 साल के राहुल की एक गर्लफ्रेंड थी |

दोनों अक्सर नवा रायपुर आते रहते थे. धीरे धीरे लड़की शादी की बात करने लगी थी | राहुल फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं था | वह इसे टालता रहा और इस मामले पर उनके बीच बहस होने लगी।

राहुल और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच शारीरिक संबंध भी थे. पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि राहुल शादी के वादे में फंस गयी थी। 

3 जनवरी को राहुल ने उसे मुक्तांगन रायपुर में मिलने बुलाया फिर उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने के लिए दे दिया. वे दोनों वहां से चले गये जब लड़की घर लौटी तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी |

जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि उसके शरीर में चूहे मारने की दवा है। पुलिस जब लड़की का बयान दर्ज कर रही थी और जांच कर रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। 

नवा रायपुर के राखी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राहुल से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg