भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. एसपी ने इलाके के एक पान दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक विजेंद्र ठाकुर और दीपक श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है|
लल्लूराम में प्रकाशित खबर के अनुसार दोनों पुलिस कर्मी ने रात्रि गश्त के दौरान एक दुकान बंद करने को लेकर दुकानदार के साथ बदसलूकी की और उसके साथ मारपीट की। यह घटना रतनपुर के भीम चौक पर हुई|
दरअसल, रतनपुर के भीम चौक पर नंदकिशोर बहादुर साहू की पान की दुकान है. शिकायत थी कि दुकान देर रात तक खुली रहती थी, जिसके बाद उन्हें पान की दुकान समय पर बंद करने की सलाह दी गई थी|
सोमवार की शाम भी जब दुकान देर रात खुली थी, तभी पुलिस कर्मी विजेंद्र ठाकुर और दीपक श्रीवास वहां आये और पान दुकान बंद करने को लेकर दुकान मालिक नंद किशोर से गाली-गलौज करने लगे|
विडियो देखे -
गश्ती दल ने स्टोर को जबरन बंद करने की कोशिश करते समय और मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी | पीड़ित दुकान मालिक ने इसकी शिकायत एसपी संतोष सिंह से की. इसके बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच कर दिया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

