भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी को इतना पीटा, जिससे की वह खून से लथपथ हो गई उसके बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी| इस महिला की हालत बेहद गंभीर है व जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामला दर्री थाना क्षेत्र का है |जानकारी के मुताबिक, दर्री थाने के सामी पाली गांव के अमृतलाल यादव का बीती रात अपनी पत्नी सनीरो यादव से विवाद हो गया. दोनों के बीच झगड़ा इतना भयंकर था कि पति ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह खून से लथपथ हो गई और पति ने पत्नी की पिटाई के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली|
इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

