भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा. इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो युवकों के बीच हुई बहस के दौरान एक - दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के फलस्वरूप एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल युवक के शरीर पर जख्म के गहरे निशान दिख रहे हैं. जिसका इलाज जारी है |
आपको बता दें कि पूरी घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापारा में आनंदम विहार के पास की है. जहां दो लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया|
इसके बाद शख्स ने दूसरे शख्स पर ब्लेड से हमला कर दिया जिसके बाद एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया | इसके बाद खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.
बताया जा रहा है कि पीड़ित का नाम कन्हैया रात्रे है, जिस पर संजय सोनवानी ने हमला किया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी संजय सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

