भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद , गुंडरदेही थाने में प्रदेश को शर्मसार करने वाला एक मामला उजागर हुआ है. जहाँ एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया|
एक फैंसी दुकान में काम करने वाली लड़की जब रात में काम से घर लौट रही थी उसी समय नशे में धुत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लड़की एक स्टोर में काम करने के बाद अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के उसका पीछा करने लगे. सुनसान इलाके में नशे में धुत तीन युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर पहले उसके साथ मारपीट की |
फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इन तीनों युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया. परेशान व बदहवास लड़की रेल की पटरियों की ओर जा रही थी|
तभी किसी ने उसे देखा और उससे बात की। उसने पीड़िता को घर ले जाने के लिए लड़की के किसी परिचित को बुलाया। बाद में लड़की गुंडरदेही थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी |
थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि घटना से लड़की गहरे सदमे में है. संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस में धारा 294,506, 323,376(2)एन, 376(डी) और 363 के तहत शिकायत दर्ज की गई। संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

