कुत्ते को रामनामी पहनाकर वहाब ने मोहल्ले में घुमाया , देश में कई जगहों पर शोभायात्रा में पथराव , बाबरी के नारे लगे ,प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इतनी घृणा.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. जहां हर कोई अयोध्या में राम मंदिर को लेकर खुशियां मना रहा है, वहीं हिंदू और राम के नाम से नफरत करने वाले लोग भी अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहे हैं|

गाजियाबाद में वहाब नाम के युवक ने कुत्ते को रामनामी पहनाकर पुरे क्षेत्र में घुमाया |  दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बाबरी के नारे लगे|

राजस्थान के बाड़मेर में भगवा झंडा फाड़ दिया गया और बिहार के दरभंगा में शोभा यात्रा पर पथराव किया गया. गुजरात के वडोदरा में भी शोभा यात्रा पर हमला हुआ |

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली से सटे सीमावर्ती जिले गाजियाबाद में, वहाब नाम के युवक ने अपने कुत्ते के गले में भगवान राम की रामनामी डालकर उसे पूरे क्षेत्र में घुमाया। 

जब स्थानीय लोगों ने घटना का जमकर विरोध किया तो पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया |

सहायक पुलिस उपायुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि वैशाली के सेक्टर 3 में एक विशेष धर्म के युवक ने ऐसी हरकत की है. कौशांबी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने वहाब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई आरोपों में शिकायत दर्ज की है.बिहार के दरभंगा में रामलला की शोभा यात्रा पर पथराव किया गया |

यह मामला सिंहवाड़ा थाने के पास भपुरा गांव का है. सोमवार (22 जनवरी 2024) को श्रीराम शोभा यात्रा के दौरान पथराव हुआ। अपराधियों ने डीजे की गाड़ी और दो मोटर साइकिलों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया |

राजस्थान के बाड़मेर में पोल ​​पर लगे भगवा झंडे को फाड़ दिया गया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए. गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भादहा से गिरफ्तार कर लिया |

घटना 22 जनवरी की शाम की है.आपको बता दें कि राम मंदिर खुलने से पहले भी कई जगहों से हिंसा की खबरें आई थीं. कुछ स्थानों पर मुस्लिम भीड़ ने छतों से पथराव किया और कुछ स्थानों पर चलती सड़क पर हिंदुओं पर हमला किया गया |

 एक समय तो एक इस्लामिक कट्टरपंथी ने गुस्से में आकर अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दे दी थी. गुजरात के मेहसाणा में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जुलूस के दौरान छतों से पत्थर फेंके गए|

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पथराव रोकते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

इसमें महिलाएं भी शामिल हैं. इसी तरह मुंबई के मीरा रोड पर सनातन यात्रा पर भीड़ ने हमला किया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg